Monday, 8 May 2017

Essay on Red cross / Importance Of Red Cross



jean henry dunent  जो कि बैंक के एक कर्मचारी थे उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी को जन्म दिया ।इटली और ऑस्ट्रिया के बीच भयंकर युद्ध चल रहा था और युद्ध इस हद तक पहुंच गया था कि अपने जंग के तरीकों को छोड़कर बर्बरता को अपना लिया था इसमें मृतकों ,घायलों की देखभाल की कहीं पर जगह नहीं थी क्योंकि जब यह बर्बरता बढ़ गई थी तो सैनिकों को एक दूसरे को मारना ही एक लक्ष्य बन गया था ना कि उन्हें बचाना। Jean henry dunent  इंसानियत को देखते हुए उनके मन में एक विचार आया कि क्यों नहीं इन घायल सैनिकों के लिए कुछ किया जाए । उन्होंने ऑस्ट्रिया और इटली से बात किया कि घायलों की चिकित्सा दी जाए इस प्रयास का नाम उन्होंने रेड क्रॉस रखा । इस तरह रेड क्रॉस की नीव रखी । इसकी शुरुआत इस तरह से हुई । उस समय युद्ध एक जरूरत बन गई थी देशों के लिए।  इसलिए रेड क्रॉस सैनिकों की जिंदगी के लिए बहुत ही उपयोगी हो गया और अनेक देशों की सरकारों ने इसमें सहयोग किया जिसमें सभी विश्व के सरकारों ने एक नियम बनाया कि युद्ध क्षेत्र में घायलों को उठाने के लिए जाने वाले रेड क्रॉस वाहनो को कोई नहीं रोकेगा और इस प्रयास के लिए jean henry dunent  को नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

रेड क्रॉस डे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां


1. विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है।यह दिवस रेड क्रॉस के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता jean henry dunent  के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता । 

2. रेडक्रॉस युद्ध में घायल लोगोंआकस्मिक दुर्घटनाओंआपातकाल में मदद स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करता है। 

3. रेड क्रॉस की स्थापना सन 1863 में हुई थी । 

4. इसका मुख्यालय जनेवा मे स्थित है । 

5. jean henry dunent  को 1901 में मानव सेवा के लिए पहला शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया था । 

6. रेडक्रॉस प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध में घायल सैनिकों और नागरिकों की सहायता की थी इन्हीं कार्यों के लिए 1917 में इस संस्था को शांति पुरस्कार से नवाजा गया था । 

7. रेड क्रॉस 186 देशों में कार्य कर रही है । 

8. भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन 1920 में पार्लियामेंट एक्ट के तहत हुआ था । 

9. प्रारंभ में रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष भारत के उप-राष्ट्रपति होते हैं । 

10. 1944 के बाद रेड क्रॉस Act में संशोधन किया गया जिसमें अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति और सचिव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बनाया गया । 

11. रेड क्रॉस के प्रयास के कारण लोगों में रक्तदान की जो भावना आई है,जिसके कारण एनिमिया,कैंसर और थैलीसीमिया जैसे रोगों से पीड़ित हजारों लोगों की जान बच पाती है । 

इस तरह हम सभी व्यक्ति भी रेड क्रॉस की इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं और रक्तदान करके अपने आप को स्वस्थ भी रख सकते हैं और रेड क्रॉस के द्वारा उन लोगों की मदद भी कर सकते हैं जिनको रक्त की जरूरत है इसलिए हम सभी को कम से कम साल में दो बार जरूर रक्त दान करना चाहिए । 

No comments:

Post a Comment

blog sift on this address -www. samadhanhai.com

 दोस्तों  यह ब्लॉग हमारी  नई www.samadhanhai.com पर sift   हो गई है ।